बलिया, मई 27 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के सभी 17 ब्लॉकों में कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों के बकाया ईपीएफ की धनराशि 27 लाख 32 हजार 556 रुपये कर्मचारियों के यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर) खाते में जमा करने का निर्देश देते हुए श्रम उपायुक्त रोजगार ने सभी बीडीओ को पत्र लिखा है।

ईपीएफ धनराशि की लंबित स्थिति श्रम उपायुक्त रोजगार ने बुधवार को सभी खण्ड विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर आयुक्त ग्राम विकास के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि मनरेगाकर्मियों के ईपीएफ की धनराशि होल्डिंग एकाउंट में 17 ब्लॉकों की कुल धनराशि 27 लाख 32 हजार 556 रुपये लंबित पड़ी हुई है। इस रकम को कार्मिकों के यूएएन खातों में जमा नहीं किया गया है। श्रम उपायुक्त ने सभी बीडीओ को कड़ा निर्देश देते हुए उक्त धनराशि मनरेगाकर्मियों के यूएएन खातों में जमा करने को कहा है।

मानदेय और ईप...