हजारीबाग, अप्रैल 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। मनरेगाकर्मियों की हड़ताल का भारी असर प्रखंड में दिखने लगा है। मनरेगाकर्मी बीते 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसका व्यापक असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है। हड़ताल से आम बागवानी, मेढ़बंदी, कुआं, डोभा निर्माण और तालाब खुदाई जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य ठप है।राज्य के लगभग 1.83 लाख निबंधित मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनके समक्ष जीवनयापन पर समस्या खड़ी हो गई है। योजनाओं का जियो टैग, मास्टर रोल, ऑनलाइन डाटा एंट्री जैसे सभी कार्य पूरी तरह बंद हैं। हड़ताल की वजह से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी एवं विकास कार्य ठप होने पर भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि मनरेगाकर्मियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। यह भी पढ़ें- मनरेगा मजदूरों का धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.