चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा। झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य के मनरेगाकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मनरेगाकर्मियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक मांगों के समाधान पर ठोस एवं सम्मानजनक सहमति नहीं बनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही 22 जून को पुराना विधानसभा से प्रोजेक्ट भवन तक विशाल मानव शृंखला बनाकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन होगा। 23 जून से आमरण अनशन शुरू होगा। यदि 25 जून तक भी सरकार एवं विभाग द्वारा समाधान की दिशा में कोई ठोस एवं सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो आंदोलन को अगले चरण की घोषणा होगी। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों की हड़ताल खत्म कराने को डीडीसी ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...