मैनपुरी, दिसम्बर 19 -- मैनपुरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अब विकसित भारत जी राम जी के नाम से जाना जाएगा। लोकसभा में इस विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। जहां तक मनरेगा से लोगों की बात करें तो ये ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार की गारंटी देता है। मजदूर इस योजना में काम करके अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। इस वर्ष जिले में अब तक 43 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित हुए हैं। 183 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए हैं। मनरेगा योजना अब वीबी-जी राम जी के नाम से जानी जाएगी। जनपद में कुल 202148 मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। वर्तमान में श्रमिक को एक दिन काम करने के 252 रुपये दिए जा रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा में हजारों लोगों को रोजगार मिला है। मनरेगा में अभी 91862 मजदूर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों में से 5139 म...