मथुरा, फरवरी 23 -- सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान मनरेगा में श्रमिकों को ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में जनपद की स्थिति बेहतर हुई है। इसमें प्रदेश के अन्य जनपदों की तुलना में मथुरा जनपद को दूसरा स्थान मिला है। उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक 19. 89 लाख मानव दिवस रोजगार सृजन करने का लक्ष्य शासन से मिला था। जिसके तहत अब तक श्रमिकों की मांग के आधार पर 26. 53 लाख मानव दिवस रोजगार देने के लिए सृजन किये गए। उन्होंने बताया कि 100 दिन का रोजगार जनपद में 4200 परिवारों को मिला जबकि मनरेगा में कुल 56815 परिवार लाभांवित हुए। यह लक्ष्य के 100 प्रतिशत से अधिक था। जिससे सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा के दौरान मथुरा जिले को ए ग्रेड मिला। इस तरह मथुरा जनपद प्रदेश में दूसरे स...