बिहारशरीफ, मार्च 30 -- मनरेगा: मटेरियल मद में वर्षों से भुगतान लंबित, 200 करोड़ बकाया जनवरी से मजदूरों को नहीं मिला पैसा, मजदूरी भी बंद कैसे केंद्र से महज नौ प्रतिशत राशि के भुगतान का आदेश, वेंडरों का बढ़ा दबाव बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले मजदूर और वेंडर इन दिनों भारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। मटेरियल मद में पिछले कई सालों से 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अटका हुआ है। इसके साथ ही, जनवरी 2026 से मजदूरी का भुगतान भी पूरी तरह से बंद है। इससे मेहनत-मजदूरी करने वालों में भारी निराशा है। वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और चालू वित्तीय वर्ष का भुगतान अब तक लंबित है। लोगों को मार्च के अंत तक पूर्ण भुगतान की उम्मीद थी, जो अब खत्म होती दिख रही है। मनरेगा कर्मियों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मटेरियल के बका...