भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदला जा रहा है। जिसे लेकर कांग्रेसजनों में आक्रोश है। इसके खिलाफ 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम के साथ भी राजनीति कर रही है। पार्टीजनों से जिला मुख्यालय पर 11 बजे पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा जाएगा। इस दौरान कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह और दयाशंकर पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...