रांची, मई 10 -- रांची। मनरखन महतो बीएड कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार रविवार को संपन्न हुआ। सेमिनार के सतत विकास के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता: नवाचार, चुनौतियां एवं भविष्य की संभावनाएं विषय पर देश-विदेश के शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन गया के केके शर्मा ने प्रशासन एवं ग्रामीण विकास में एआई के उपयोग की संभावनाओं को विस्तार से समझाया। गया कॉलेज के शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय धीरज ने शिक्षा प्रणाली में तकनीकी नवाचारों की आवश्यकता पर जोर दिया। मलेशिया के ग्लोबल एनएक्सटी यूनिवर्सिटी से आए डॉ सौरव चैधरी ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में एआई के प्रभाव एवं इसके भविष्य की दिशा पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो, प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो, ड...