रांची, जून 20 -- रांची। मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। सभी संस्थाओं में योगाभ्यास का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि नियमित योग अभ्यास से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच काफी विकास होता है। मौके पर निदेशक मनोज कुमार महतो, ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- विवेक मेमोरियल हाई स्कूल में योगाभ्यास यह भी पढ़ें- आईएचएम रांची में विद्यार्थियों ने लिया नियमित योगाभ्यास का संकल्प

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...