मेरठ, जून 27 -- मवाना खुर्द निवासी मनमोहन को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। परिजनों के अनुसार नौकरी के नाम पर आरोपियों ने छह लाख रुपये ठग लिए थे। इसी के चलते मनमोहन मानसिक तनाव में आ गया था। नौकरी के नाम पर Rs.छह लाख की ठगी का शिकार हुए मनमोहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने मवाना थाने पर शव रखकर जाम लगा दिया था। मवाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिसको लेकर परिजन लगातार पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को मवाना पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबी दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्या नहीं चढ़ पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...