अल्मोड़ा, मार्च 22 -- अगनेरी मेला परिसर में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पांच दिवसीय चैत्राष्टमी मेला (आठौं कौतिक) रविवार को मनमोहक झांकियों के साथ शुरू हुआ। शुभारंभ ब्लाक प्रमुख चेतना नेगी ने किया। झांकियों में कुमाऊं-गढवाल का संगम, लोककला, परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन हुए। गेवाड़ घाटी की कुलदेवी मां अगनेरी मंदिर में मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में शामिल दो दर्जन झांकियां खिरचौरा मंदिर परिसर से करीब दो किमी पैदल चलने के बाद आयोजन स्थल पहुंची। आयोजन स्थल पर झांकियों में शामिल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति पर आधारित लोकगीत, लोकनृत्य, छोलिया नृत्य, कुमाउनी झोड़ा आदि की प्रस्तुति हुई। सर्वश्रेष्ठ पांच झांकियां को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि चेतना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.