पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने आज शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं जिले के निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विद्यालयों द्वारा ली जाने वाली फीस एवं अन्य शुल्कों को लेकर समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से एनुअल चार्ज, एरियर, एडमिशन फीस आदि के नाम पर अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ या दबाव नहीं बनाया जाए।उन्होंने कहा कि नए नामांकन के मामलों में भी किसी प्रकार की अवैध या अनुचित शुल्क वृद्धि पूरी तरह प्रतिबंधित है।उपायुक्त ने कहा कि यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अभिभावकों से अपील किया कि यदि उन्हें कहीं भी इस प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलती ह...