रुडकी, अप्रैल 17 -- लक्सर। गोवर्धनपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में आयोजित बैठक में कस्बे के फल विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम वसूलने पर कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में मंडी सचिव पंकज राज शाह ने कहा कि लक्सर क्षेत्र में कई फल और सब्जी के फुटकर व्यापारी हैं। मंडी समिति को लगातार शिकायत मिल रही है कि कुछ व्यापारी बिना लाइसेंस के व्यापार कर रहे हैं। इसके अलावा ग्राहकों से ज्यादा दाम वसूल कर रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बिना लाईसेंस व्यापार करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कीटनाशी विक्रेता व विनिर्माता 18 तक करा लें पंजीकरण मंडी सचिव पंकज राज शाह ने बताया कि चार सचल दस्तों की टीम गठित कर दी गई है‌। जो ...