मथुरा, जनवरी 17 -- बेसिक शिक्षकों के समायोजन में विभागीय अधिकारियों ने बड़ा खेल कर दिया। नगर क्षेत्र में शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण में नियमों को दरकिनार कर मौलिक नियुक्ति के नाम पर ग्रामीण संवर्ग की प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता निर्धारित कर कनिष्ठ शिक्षकों को विद्यालय से हटा दिया गया। अब वे कनिष्ठ शिक्षक ही विभाग की अनंतिम वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ घोषित किए जा रहे हैं। जनपद में गत 30 दिसंबर को जारी समायोजन सूची को लेकर संगठनों से लेकर शिक्षक तक अंगुलि उठा रहे हैं। अब विभाग द्वारा जारी अंतिम वरिष्ठता सूची ने इसे और विवादित बना दिया है। नगर निगम सीमा विस्तार से नगरीय संवर्ग में आने वाले शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण ग्रामीण संवर्ग की मौलिक नियुक्ति के आधार पर करते हुए कनिष्ठ शिक्षकों का समायोजन कर दिया गया, जबकि नगरीय संवर्ग में आने वा...