पाकुड़, मई 4 -- क्षेत्र के मांस बाजार में इन दिनों कीमतों को लेकर दुकानदारों की मनमानी सामने आ रही है। खस्सी मांस 900 रुपये प्रति किलो और देशी मुर्गा 750 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। जिससे आम ग्राहकों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है। ग्राहकों का आरोप है कि दुकानों में निर्धारित रेट सूची नहीं होने के कारण विक्रेता अपनी मर्जी से दाम तय कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक बार पर्व-त्योहार में बढ़ी कीमतें बाद में कम नहीं की जातीं। जबकि वर्तमान में कोई विशेष त्योहार भी नहीं है, इसके बावजूद दाम ऊंचे बने हुए हैं। विक्रेता द्वारा मांग बढ़ने का हवाला देकर कीमतें बढ़ा दी जाती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मांस दुकानों में रेट सूची अनिवार्य की जाए और नियमित जांच कर कार्रवाई की जाए। ताकि ग्राहकों को उचित दर पर सामान मिल सके。

स्वच...