बांदा, मई 26 -- खुरहंड। विद्युत उपकेंद्र खुरहंड से जुड़े पांच फीडरों के करीब 40 से अधिक गांवों में रात के समय अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नगनेधी फीडर में रात को करीब 11 बजे बिजली चली जाती है और फिर सुबह के समय आती है। रात भर बिजली के न होने से ग्रामीण परेशान होते है। नगनेधी फीडर से जुड़े नंदना, नगनेधी , सेमरिया मिर्दहा , तिंदुही , अनथुआ , गुमाई , रहुसत, बंडे, रीगा, बछेई, पौंडरा आदि के ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में केवल 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। अवधेश , राधेश्याम, राजू आदि ने बताया कि पावर हाउस खुरहंड में नई मशीनें लगा दी गई हैं। फिर भी बेतहाशा बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...