मेरठ, अप्रैल 9 -- निजी स्कूलों में फीस के नाम पर हो रही अवैध वसूली का विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को सरधना के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से उन्होंने स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर की जा रही अवैध वसूली बंद कराने व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय शुल्क निर्धारण अधिनियम, 2018 को सख्ती से लागू कराने की मांग की। पूर्व बार अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में जनसंख्या के अनुपात में सरकारी स्कूलों की कमी होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निजी स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं। इस स्थिति का लाभ उठाकर कई निजी विद्यालय मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। आरोप लगाया कि स्कूलों में निर्धारित शुल्क का अभाव है, जिससे रजिस्ट्रेशन फीस, एडमिशन फीस, वार्षिक शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.