मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देशित किया कि किसी भी अभिभावक द्वारा अतिरिक्त शुल्क वृद्धि की शिकायत की जाती है तो विद्यालय को अतिरिक्त वृद्धि किए गए शुल्क को वापस करना पड़ेगा। यदि विद्यालय द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो एक लाख का जुर्माना लगेगा। किसी भी विद्यालय द्वारा किसी भी बच्चे को किताब, ड्रेस, जूता मोजा के लिए किसी भी विशेष दुकान से लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यह भी निर्देशित किया कि शीघ्र ही अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर शुल्क वृद्धि, पुस्तकों की उपलब्धता, ड्रेस इत्यादि के संबंध में आ रहे शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। समस्त विद्यालय प्रबंधन सत्र आरंभ...