बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के निजी व सरकारी विद्यालयों में फीस, किताब, ड्रेस व अन्य शैक्षिक मदों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में शिव सेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन ने निर्धारित शुल्क से अधिक अवैध वसूली कर रही है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा हैं। ज्ञापन में कहा है कि छात्रों को निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। इसके साथ ही स्कूल ड्रेस में कमीशनखोरी कर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। एडमिशन, परीक्षा व वार्षिक कार्यक्रमों के साथ अन्य मदों के नाम पर भी अनुचित शुल्क वसूला जा रहा है।उन्होंने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.