पीलीभीत, जून 16 -- पूरनपुर/पीलीभीत। संवाददाता। पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट के देरी से पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी रेडियोलॉजिस्ट निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से अस्पताल पहुंचे, जिससे अल्ट्रासाउंड कराने आई गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तय समय तक 26 गर्भवती महिलाओं के ही अल्टासाउंड हो सके। जबकि 44 महिलाओं को बाहर के लिए पर्ची दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...