मिर्जापुर, जनवरी 4 -- अहरौरा। क्षेत्र के पर्यटक स्थल लखनियादरी पार्किंग शुल्क के नाम पर हो रही मनमानी वसूली को लेकर पर्यटकों, वाहन चालकों में रोष व्याप्त है। आरोप है कि नए साल पर एक जनवरी को लखनियादरी पर पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों से एक किलोमीटर पहले वाराणसी-शक्ति नगर के पुराने मार्ग पर रोड पर रस्सी लगाकर डंडे के बल से जबरन वसूली की गई। जबरन वसूली को सोशल मीडिया पर वीडीयो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडीयो की पुष्टी नहीं करता,लेकिन पर्यटकों का कहना है कि लिखनियादरी के पार्किंग शुल्क का ठेका दिया गया है तो यह वसूली पार्किंग स्थल पर गाड़ी पार्क करने वालों से होनी चाहिए। बीच रोड पर पार्किं शुल्क वसूली ठेके के नियमों का उल्लंघन है। आरोप यह भी है कि खनियादरी के मुख्य गेट से प्रवेश करने पर साफ-सफाई के नाम पर प्रवेश शुल्क अलग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.