नई दिल्ली, मई 2 -- सुप्रीम कोर्ट तृणमूल कांग्रेस की कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर शनिवार को सुनवाई करेगा, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को तैनात करने का विरोध किया गया है। टीएमसी की याचिका पर जज पीएस नरसिम्हा और जज जॉयमाल्या बागची की पीठ सुनवाई करेगी। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुआ था। मतगणना 4 मई को होगी। यह भी पढ़ें- एक आंदोलन करना पड़ेगा, राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर क्या बोले अवध ओझा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले को मनमाना, अधिकार क्षेत्र से बाहर और भेदभाव करने वाला बताया है। यह भी आरोप लगाया है कि इस फैसले से चुनावी प्रक्रिया में पक्षपात की आशंका पैदा होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.