आगरा, मार्च 17 -- साहित्यिक समाजिक अखिल भारतीय श्री मन मस्त सत्संग मंडल के तत्वावधान में आवास विकास कालोनी स्थित आश्रम पर मन मस्त महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। श्रद्धालुओं ने देवी सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मन मस्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पवर्षा व पूजन अर्चन किया। पीठाधीश्वर गुरु योगेश योग महाराज ने मनमस्त महाराज के जीवन परिचय से अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुनील दत्त रावत, संदीप महत्र, अजीत शर्मा, रेनू शर्मा, सुकेश, सरला भारद्वाज, सरला त्रिपाठी, रीना शर्मा, स्नेहलता तिवारी, नितिज्ञा, राधिका, कुमारी प्रतिज्ञा, कुमारी वैष्णवी, कुमारी गुनगुन, कुमारी पायल, कुमारी निकिता, कुमारी योगिता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.