वाराणसी, फरवरी 10 -- कछवांरोड। ठठरा गांव (मिर्जामुराद) स्थित कछवां-कपसेठी मार्ग पर रविवार रात एक शादी समारोह में मनबढ़ युवकों ने डीजे पर जबरन नाचने लगे। मना करने पर बरातियों से मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंचे कछवांरोड निवासी अविनाश मोदनवाल पर एक मनबढ़ ने पिस्टल तान दी। साथ ही ईंट उठाकर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित अविनाश ने मिर्जामुराद थाने में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...