सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- अनपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय थाना अंतर्गत सोमवार शाम पुराने अनपरा नगर पंचायत कार्यालय के चपरासी को एक मनबढ़ युवक ने जमकर पीट दिया। इससे अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। नगर पंचायत कार्यालय के चौकीदार अनपरा वार्ड नंबर 11 भारत नगर निवासी अमित कुमार सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि कार्यालय पर ड्यूटी पर था कि अचानक अनपरा गांव निवासी बाबामणि पुत्र स्व. रवि सिंह आया और नौकरी पर रखने के लिए जिद करने लगा। मना किया तो गाली गलौज धमकी देते हुए जमकर मारा पीटा और फरार हों गया। अनपरा थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...