मिर्जापुर, मई 24 -- जिगना। थाना क्षेत्र के एक गाँव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद अभियुक्त पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पिता ने एसपी को पत्रक सौंप बताया कि एक सप्ताह पहले मामला दर्ज कराने के बाद से ही मनबढ़ अभियुक्त घर पर चढ़कर धमकी दे रहा हैकि केस वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को ठिकाने लगा देंगे। पीड़िता के पिता ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...