भदोही, मार्च 28 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रबेली गांव में शुक्रवार को मनबढ़ों ने सरपत में आग लगा दी। गेहूं फसल के पास आग लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस बीच घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के पास सरपत का जूट्टा है। इस बीच मनबढ़ों ने आग लगा दी। आग का लौ उठता देख ग्रामीण स्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच ग्रामीणों ने काफी मेंहनत कर आग पर काबू पा लिया। गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी व शनि ने बताया कि आग का दायरा और बढ़ता तो गेहूं फसल चपेट में आ जाता। हालांकि आग बूझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...