मनबढ़ों ने महिला की पिटाई कर किया जख्मी
मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मतवार गांव के खरहना मजरा में मनबढ़ों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गांव निवासी दीनदयाल की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि दो अप्रैल को बंधी से भैंस को पानी पिलाने गई थी। विपक्षी गाँव निवासी जंगीलाल के मेड़ पर उगी घास भैंस ने चर लिया। इसी बात को लेकर विपक्षी गाली गलौज देने लगे। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर चोटिल कर दिया। पिटाई के बाद सभी भाग निकले। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.