जौनपुर, अप्रैल 20 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक 53 वर्षीय अधेड़ को शुक्रवार की शाम को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के रिश्तेदार की तहरीर पर शनिवार की शाम को पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी जयप्रकाश यादव 17 अप्रैल की शाम को एक दुकान पर कुछ सामान खरीद रहे थे। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और डंडे से हमला कर दिया। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें घायलावस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। शनिवार को उनके रिश्तेदार कमलेश यादव निवासी गद्दीपुर ने अवनीश कुमार, मनीष कुमार और अनिल कुमार निवासीगण रायपुर के विरुध्द तहरीर दिया। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश श...