देवरिया, दिसम्बर 15 -- बघौचघाट। एक मनबढ़ युवक को लड़की से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। काफी दिनों से बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला लाल बाबू राय अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को परेशान करता था। आए-दिनों लड़की को रास्ते में रोककर अश्लील कमेंट करता था। घटना के संबंध में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.