कुशीनगर, मार्च 8 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लखुआ लखुई में शुक्रवार की रात एक मनबढ ने दो दुकानों में आग लगा दिया। इससे दोनों दुकानों में रखा हजारों रूपये का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। वहीं चौराहे पर एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक का भागते हुए फोटो कैद हो गया है।खड्डा क्षेत्र के ग्राम लखुआ लखुई निवासी रमेश चौराहा पर चाय व सुभाष गुप्ता गैस रिफिलिंग, डीजल व पेट्रोल की दुकान चलाते हैं। रात में रमेश के चाय की दुकान में यकायक आग लग गई। इससे टीनसेड व झोपड़ी जलने लगी और आग ने बगलगीर सुभाष के झोपड़ी में स्थित दुकान को पकड़ लिया। वहां पर पेट्रोल में आग पकड़ने से दोनों दुकानें जलने लगीं। इससे दुकानों में रखा हजारों रूपये का सामान जल कर राख हो गया। वहीं आ...