चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कस्बा चौकी के एलबीएस कटरा में शनिवार की भोर में एक मनबढ़ युवक ने चाय विक्रेता की दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान के धू-धूकर जलने और धुंआ उठते देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दुकानदार आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर में पहुंचे दमकल कर्मियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा हजारों का सामान और काउंटर जल कर राख हो गया। मनबढ़ युवक पहले आग लगाने की धमकी दे चुका था। भुक्तभोगी संतुमल की एलबीएस कटरा में चाय की दुकान है। पीड़ित का कहना है कि पिछले महीने जनवरी की भोर में न्यू महाल इलाके में कतिपय युवक बेटे अजय की स्कूटी में आग लगा दी थी। घटना में एफआईआर दर्ज किए जाने,आरोपी को पकड़ कर थाने लाने और थोड़ी देर बाद आरोपी को छोड़ देने...