जौनपुर, जून 5 -- खेतासराय। क्षेत्र में गिरोहबंद मनबढ़ युवकों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस ने गुरुवार शाम थाना परिसर में बैठक की। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने संभ्रांत लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे मनबढ़ युवक, जो गैंग बनाकर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गमछे से मुंह ढंककर अपनी पहचान छिपाते हैं और अल्प समय में किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करते हैं, उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए गैंग के सदस्यों का चिन्हीकरण कर कठोर विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे छोटे-छोटे गैंग को उभरने से पहले ही समाप्त करना है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना: सीओ सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ ह...