देवरिया, मार्च 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया डिपो से सवारी लेकर जा रहे चालक की सदर कोतवाली के पालीटेक्निक के समीप हुई पिटाई के मामले में केस दर्ज न होने पर रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने सेवाएं ठप करने की भी चेतावनी दे रखी है। इस बीच एआरएम ने एसपी को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है। लार थाना क्षेत्र के ग्राम अजना निवासी समरजीत सिंह रोडवेज बस चालक हैं। मंगलवार को वह बस लेकर कुशीनगर के हाटा जा रहे थे। परिचालक के रूप में सौरभ त्रिपाठी में तैनात थे। उस बस में कुछ युवक सवार थे। जैसे ही बस पालीटेक्निक के पास पहुंची, बस को दोनों युवकों ने रोक लिया और चालक से कहासुनी करने लगे। इस बीच पहले से वहां मौजूद बाइक सवार युवक भी आ गए और बस के आगे बाइक लगा दी। इसके बाद बस से खींच कर चालक की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इस मामले में त...