संतकबीरनगर, मई 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग में रविवार शाम दबंगों ने एक शिक्षक पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच सड़क हुई इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई। घायल शिक्षक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों में काफी आक्रोश व्याप्त है।जौनपुर जिले के सराय थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी सुरेंद्र प्रताप पुत्र हुबराज खंड शिक्षा क्षेत्र हैंसर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बभनौली में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि रविवार को वह डिहवा बाजार स्थित अपने किराए के मकान के सामने बैठे हुए थे। यह भी पढ़ें- बस चालक को पीटकर किया घायल, मुकदमा दर्ज तभी डिहवा गांव निवासी राधेश्याम तथा मटेलू अपने दो अन्य साथ...