भदोही, फरवरी 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकपड़ौना स्थित एक ढाबा के पास मनबढ़ों ने मारपीट किया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। बेलाल अहमद खां पुत्र नजीर अहमद खां निवासी देवनाथपुर, ज्ञानपुर अपनी पत्नी को प्रयागराज से डॉक्टर को दिखाकर वापस घर को जा रहे थे। थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास घूमते समय बाइकर्स ने गाड़ी में टक्कर मार दी। बेलाल अहमद उनसे बात कर रहे थे कि तीन-चार की संख्या मनबढ़ों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसे काफी चोटें आई। पीड़ित ने पीआरबी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही मनबढ़ भाग निकले। पीड़ित ने सूचना लिखित तहरीर थाने में अज्ञात के विरुद्ध दी। घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मौके के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपितों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.