सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औसान कुइंया गांव में मनबढ़ों ने एक युवक की बाइक में आग लगा दी। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।औसान कुइंया गांव निवासी मो. शोएब पुत्र मो. हनीफ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार की रात लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच घर के बाहर खड़ी बाइक को गांव के ही तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि करीब दो से ढ़ाई माह पूर्व उनमें से एक ने उसकी बाइक से पेट्रोल चोरी की थी। उस समय विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी थी कि भविष्य में उसकी गाड़ी जला दी जाएगी। पीड़ित का कहना है कि उसे जान से मारने और उठवा लेने की धमकी दी गई थी। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.