संतकबीरनगर, मई 31 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बयारा में मामूली कहासुनी में कुछ मनबढ़ों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित मां राधिका देवी पत्नी स्वर्गीय दीनानाथ का आरोप है कि उसका बेटा शेरु गांव की दुकान पर बैठा था। 24 मई 2026 को शाम करीब 07 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी में ईश्वरचन्द्र ,सुधीर ,लल्लन,बैष्णो शरन ने उसके बेटे को ताल घूसो -लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से उसके बेटे का सिर फूट गया। उसके घर बच्चो ने बताया कि लोग उसके बेटे को मारपीट रहे है। किसी तरह से शेरू को बीच बचाव कर बचाए। जिससे उसकी जान बच सकी। यह भी पढ़ें- किशोर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी उक्त लोगो ने जान से मारने की धमकी देते हुए गालिया दी। तभी से उसका परिवार भयभीत है । कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि ईश्वरचन्द्र ,सुधीर ,लल्लन,बैष्णो ...