गोरखपुर, मार्च 12 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुहम्मदपुर उर्फ हगना गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों पर हमला कर दिया। पीड़िता प्रभावती के अनुसार, वह अपनी जमीन पर मकान बनवा रही थीं, तभी पड़ोसी पक्ष ने गाली-गलौज कर काम रुकवा दिया। आरोप है कि रात में आरोपी हंसिया, खंती और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे श्रीराम समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल श्रीराम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने सात नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...