भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के डुडवां धर्मपुर गांव निवासी 75 वर्षीय राम सागर यादव को मनबढ़ों ने पीट दिया। उन्हें इलाज को स्वजनों ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है। गांव निवासी राजेश कुमार यादव ने कहा कि उनके बड़े पिता राम सागर यादव शुक्रवार की शाम को साइकिल से मोढ़ बाजार में दाढ़ी एवं बाल कटवाने आए थे। वापस घर जाते समय सेवा सदन इंटर कालेज, पावर हाउस के पास नहर पर चार लोगों ने रोक लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपितों ने लोहे के राड से वार कर दिया। जिससे उनके सिर, पैर और हाथ में चोटें आईं। रुपया भी छीनने की बात कही। पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.