आजमगढ़, मई 23 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चकिया मार्ग पर सेमरा पुलिया के समीप बीते शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने एक टैक्सी चालक की लात घूसों और लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को रात्रि करीब 10 बजे करीब आधा दर्जन की संख्या में मनबढ सेमरा पुलिया के समीप मौजूद थे। उसी दौरान चकिया से आ रही टैक्सी को रोक कर मनबढ़ों ने गालियां देते हुए चालक की लात घूसों व लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। सूचना पाकर तत्काल सीओ आपरेशन नामेन्द्र कुमार रावत के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर मनबढ़ भाग गये। पुलिस आरोपों की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...