जौनपुर, मई 8 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के जूड़ापुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजन सिहं को बुधवार की शाम कुछ मनबढ़ों ने लाठी डंडे और चाकू से हमला करके घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एक मनबढ़ फरार हो गया। पकड़े गए तीनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव निवासी भाजपा नेता संजय सिंह के बडे भाई राजन सिंह बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास बाइक से अपनी मौसी के घर जनपद सुल्तानपुर के थाना करौदीकला स्थित दसगरपारा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही वह पट्टी नरेन्द्रपुर स्थित सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे तो चार मनबढ़ युवक गाड़ी रोककर गाली गलौज देते हुए उनपर हमला कर दिए। राजन सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इतने में कु...