देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मनबढ़ों के आएदिन जबरन पैसा मांगने और न देने पर पिटाई से एक मंदिर के पुजारी परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को एसपी से मिलकर पत्रक सौंपा और न्याय की गुहार लगाई है।लार थाना क्षेत्र के देवसिया स्थित श्रीराम जानकी व भगवान शंकर मंदिर के पुजारी ने बजरंग बली पुत्र ओमकार ने कहा है कि गांव का एक व्यक्ति हमेशा मंदिर पर आकर पैसे की मांग करता है और पिटाई करता है। इसकी शिकायत दो बार थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे मनबढ़ का मनोबल और बढ़ गया है। अब मंदिर के अंदर घुस कर ईंट-पत्थर भी चलता है और अपशब्द का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.