मनबढ़ों का युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फटा, हालत गंभीर
देवरिया, मई 13 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़का गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने एक युवक पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बड़का गांव निवासी आशिक अहमद (28) पुत्र इसरायल अहमद महुआबारी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और अचानक लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला बोल दिया। हमलावरों की बेरहमी से पिटाई के कारण आशिक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.