गुरुग्राम, मई 23 -- हमारे देश में मनपसंद ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए सरकारी कर्मचारियों द्वारा राजनेताओं व वरिष्ठ अधिकारियों से सिफारिश लगवाना या अन्य तरीके से जुगाड़ करना बिल्कुल आम बात है, लेकिन गुरुग्राम में अब ऐसा करना किसी भी सरकारी कर्मचारी को भारी पड़ सकता है, क्योंकि जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की बात कही है। इस बात की जानकारी गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) ने शनिवार को एक सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए दी, जिसमें उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को अपनी पसंद की पोस्टिंग पाने के लिए बाहरी प्रभाव, राजनीतिक दबाव या गैर-सरकारी सिफारिशों का इस्तेमाल करने से मना किया। इस बारे में जारी अपने निर्देशों में DC ने बताया कि कुछ कर्मचारी तय प्रशासनिक प्रक्रिया से बाहर जाकर, जन प्रतिनिधियों, सीनियर अधिकारियों और दूसरे बाहरी माध्यमों...