मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, पिटाई का आरोप
सिद्धार्थ, जून 20 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महनुआ खास गांव में नाच देखने के दौरान मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि मनपसंद गाना बजाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने पिटाई की जबकि बचाव करने आए युवक को भी मारा पीटा गया। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।महनुआ खास गांव निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र स्व. बजरंगी यादव ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 17 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे उसका चचेरा भाई सोनू यादव पुत्र अर्जुन यादव व आकाश यादव पुत्र भारत यादव गांव में नाच देखने गए थे। तभी नाच में मन पसंद गाना बजाने की बात को लेकर गांव के ही अनिल यादव, अंशू यादव उर्फ बब्बू यादव, शुभम यादव उर्फ विरेन्द्र यादव पुत्र लल्लन यादव, सुनील यादव उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.