सहारनपुर, मार्च 15 -- अंबेहटा। बारात में मनपसंद गाना न बजाने को लेकर डीजे संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने उसका लैपटॉप भी तोड़ दिया और नकदी लूट ली। गांव नरहेड़ा निवासी अनुराग सिरोही ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव रानियाला दयालपुर में बारात में डीजे बजाने गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग पसंद का गाना बजाने की मांग कर रहे थे, जबकि अन्य विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कुछ लोगों ने डीजे संचालक से मारपीट कर दी। उसका लैपटॉप तोड़ दिया और जेब में रखे 17 हजार रुपये छीन लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...