मनपसंद का गाना नहीं बजाया तो ऑपरेटर समेत दो को चाकू मारा
गोरखपुर, अप्रैल 28 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के असुरन में एक शादी समारोह में मनपसंद गाना न बजाने पर मनबढ़ों ने डीजे ऑपरेटर और उसके कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डीजे ऑपरेटर का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। शाहपुर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के जंगल तुलसीराम बिछिया निवासी कुशाग्र श्रीवास्तव डीजे संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को मोहल्ले के भोला कुमार के यहां शादी में डीजे की बुकिंग थी। शाम को उनका कर्मचारी रवि गुप्ता डीजे लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचा था। यह भी पढ़ें- डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में मारपीट, छह पर मुकदमा बारात असुरन स्थित एक मोहल्ले में आई थी, जहां रात करीब 10 बजे डीजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.