रांची, अप्रैल 1 -- रांची। मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के छह विद्यार्थियों- चंदन महतो, सत्यम महतो, मयंक मिकी मुंडा, परिधि उरांव, ऋषिका महतो और रेखा महतो ने राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदन कुमार महतो ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्या रेखा नायडू ने चंदन की उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...