मनन मिश्रा की कुर्सी पर संकट? साथी ने ही मांग लिया इस्तीफा, 150 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। BCI के ही सदस्य और को-चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता वाई.आर. सदाशिव रेड्डी ने 22 अगस्त को मनन मिश्रा को पत्र लिखकर उनके पद से इस्तीफे की मांग की है। रेड्डी ने कहा है कि BCI जैसी वैधानिक संस्था किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है और इसके कामकाज में पारदर्शिता तथा जवाबदेही जरूरी है। रेड्डी ने मिश्रा को छह पन्नों का एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने BCI के कामकाज को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब मनन मिश्रा पहले से ही NALSAR विवाद को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। रेड्डी ने आरोप लगाया है कि BCI के करीब 150 करोड़ रुपये के फंड को बीसीआई ट्रस्ट PEARL-First नाम के एक नए ट्रस्ट में ट्रांसफर करने की प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.